मधुपुर में SIR को लेकर मंत्री हफीजुल हसन ने वार्ड पार्षदों और मतदाताओं के साथ की बैठक
मधुपुर: मधुपुर नगर भवन में मंगलवार को SIR (Special Intensive
Revision) को
लेकर मंत्री हफीजुल हसन ने वार्ड पार्षदों एवं आम मतदाताओं के साथ बैठक की। बैठक
में एसडीओ राजीव कुमार, नगर परिषद अध्यक्ष दरक्शां परवीन,
कार्यपालक पदाधिकारी
सुरेंद्र किस्कू, उपाध्यक्ष
ऋषभ भारद्वाज और एसडीपीओ सत्येंद्र प्रसाद मुख्य रूप से मौजूद रहे। बैठक
के दौरान वार्ड पार्षदों ने SIR से
संबंधित दस्तावेज जमा करने, नोटिस
मिलने और प्रक्रिया से जुड़ी अन्य समस्याओं को मंत्री के समक्ष रखा। मंत्री ने सभी
समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के उपाय बताए। मंत्री
हफीजुल हसन ने कहा कि जिन मतदाताओं को SIR को लेकर नोटिस प्राप्त हुआ है, वे नोटिस में दिए गए निर्देशों के
अनुसार आवश्यक दस्तावेज जमा कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने मतदाताओं और वार्ड
पार्षदों को SIR प्रक्रिया
से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां भी दीं। उन्होंने
वार्ड पार्षदों को अपने-अपने वार्ड में मतदाताओं की समस्याओं की जानकारी लेने और
उनके समाधान के लिए आवश्यक पहल करने का निर्देश दिया। बैठक
का मुख्य उद्देश्य SIR प्रक्रिया
को लेकर लोगों की शंकाओं और समस्याओं का समाधान करना रहा। बैठक के समापन
पर मंत्री सुदीव्य सोनू के निधन पर दो मिनट का मौन
रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।















