पोटका हाता के पावरू में मुर्गा वाहन के खलासी की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने करीब 10 घंटे तक हाता-टाटा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया था। सड़क जाम के कारण हजारों यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा था। अब इस मामले में पोटका थाना प्रभारी सन्नी टोप्पो के बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।

पुलिस के अनुसार, सड़क जाम के दौरान पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की और दुर्व्यवहार किया गया। इस मामले में कुल 74 लोगों को आरोपी बनाया गया है, जिसमें 14 नामजद और 60 अज्ञात शामिल हैं।

नामजद आरोपियों में भूमरी निवासी चंचल मंडल, तेंतला निवासी परमवीर सरदार और गिरोम सरदार, जालिम चाइलामा निवासी सोमेन मंडल, कोवाली थाना क्षेत्र के देवाशीष मंडल, सनत मंडल और मिलन मंडल, उरुघुटू निवासी प्रवीर मंडल, खोखरो निवासी अजय गोप और विप्लव मंडल, सिजुलाता निवासी दीपक गोप तथा राजनगर निवासी जयप्रकाश मंडल शामिल हैं।

इसके अलावा दो मुर्गी पिकअप वाहन चालकों को भी नामजद आरोपी बनाया गया है। पुलिस के मुताबिक घटना 30 अगस्त की है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

स्पेशल रेपोर्ट्स