पाकुड़ एसपी अनुदीप सिंह ने की मासिक अपराध गोष्ठी 15 अगस्त को लेकर अलर्ट
पाकुड़ पुलिस अधीक्षक
कार्यालय में एसपी अनुदीप सिंह की अध्यक्षता में
जुलाई माह की मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी थाना और ओपी
प्रभारी समेत पुलिस विभाग के वरीय अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में अपराध नियंत्रण,
15 अगस्त की सुरक्षा
व्यवस्था, लंबित मामलों के
निष्पादन, सड़क सुरक्षा और अवैध
कारोबार के खिलाफ कार्रवाई को लेकर कई दिशा-निर्देश दिए गए। एसपी
ने आगामी स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए सभी थाना और ओपी प्रभारियों को विशेष
सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। असामाजिक तत्वों और संवेदनशील स्थलों पर लगातार
निगरानी रखने को कहा गया।साथ ही पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों की समस्याओं को सुनने
और उनके समाधान के लिए नियमित पुलिस
सभा आयोजित
करने का निर्देश दिया गया। पुलिस विभाग के अनुसार पूर्व में प्राप्त समस्याओं का
शत-प्रतिशत निराकरण किया जा चुका है। एसपी
ने POCSO एक्ट से जुड़े मामलों
का निर्धारित समय सीमा में निष्पादन करने और IT Act तथा NDPS Act से संबंधित मामलों में जांच की गति
बढ़ाने का निर्देश दिया। लंबित वारंट और कुर्की का भी जल्द निष्पादन करने को कहा
गया।बैठक में अपराध के आंकड़ों की समीक्षा के दौरान बताया गया कि जुलाई माह में 100 मामले दर्ज हुए, जबकि 113 मामलों का निष्पादन किया गया। लंबित
मामलों को भी तेजी से निपटाने का निर्देश दिया गया। बढ़ती
सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी के साथ समन्वय कर
नियमित वाहन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। अलग-अलग समय और स्थानों पर
जांच कर हेलमेट, सीट बेल्ट, वाहन रजिस्ट्रेशन और इंश्योरेंस की जांच करने को कहा
गया।इसके साथ ही Drunk & Drive के
खिलाफ अभियान चलाकर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। चोरी,
लूट, डकैती और गृहभेदन जैसी घटनाओं पर अंकुश
लगाने के लिए थाना क्षेत्रों में नियमित गश्ती और सघन जांच अभियान चलाने को कहा
गया।पिछले पांच वर्षों में संपत्ति संबंधी अपराधों में सक्रिय या दोषसिद्ध
अपराधियों की निगरानी बढ़ाने के लिए उनका नाम CCA, निगरानी पंजी और गुंडा पंजी में दर्ज कराने हेतु
प्रस्ताव भेजने का निर्देश भी दिया गया। एसपी
ने अवैध पत्थर, कोयला
और बालू के उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ जिला खनन टास्क फोर्स के साथ समन्वय कर
लगातार छापेमारी करने को कहा।वहीं अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री के खिलाफ Zero Tolerance की नीति अपनाते हुए लगातार कार्रवाई और
छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। सभी
थाना और ओपी प्रभारियों को स्कूल, कॉलेज,
हाट-बाजार और सार्वजनिक स्थलों पर
नियमित जागरूकता अभियान चलाने को कहा गया। सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध, मानव तस्करी, नशामुक्ति, महिला अत्याचार, डायन प्रथा, बाल विवाह और अन्य सामाजिक कुरीतियों के
खिलाफ लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया गया।साथ ही लंबित चरित्र सत्यापन, पासपोर्ट और परिवाद पत्रों का भी जल्द
निष्पादन करने का निर्देश दिया गया।15 अगस्त को लेकर विशेष सतर्कता के निर्देश
लंबित मामलों के जल्द निष्पादन पर जोर
सड़क सुरक्षा और नशे के खिलाफ अभियान
चोरी, लूट और डकैती पर रोक लगाने के निर्देश
अवैध खनन और मादक पदार्थों पर जीरो
टॉलरेंस
जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश














