धनबाद सदर अस्पताल आयुष्मान वार्ड RBSK कैंप पार्किंग शेड का उद्घाटन
धनबाद सदर अस्पताल की
स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में बुधवार को कई नई सुविधाओं की
शुरुआत की गई। धनबाद उपायुक्त
आदित्य रंजन और उप विकास आयुक्त सनी राज
ने संयुक्त रूप से सदर अस्पताल परिसर
में मॉड्यूलर आयुष्मान वार्ड, पार्किंग शेड और राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के
विशेष जांच शिविर का उद्घाटन किया। इसके बाद अधिकारियों ने अस्पताल के रजिस्ट्रेशन
काउंटर समेत अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए
उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा कि पिछले एक वर्ष में सदर अस्पताल की स्वास्थ्य
सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। उन्होंने चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों
की सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि मरीजों की संतुष्टि ही अस्पताल की
व्यवस्था की वास्तविक सफलता है। 11
से 22 अगस्त
तक विशेष RBSK कैंप उपायुक्त ने बताया कि 11
से 22 अगस्त
तक 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए विशेष RBSK कैंप आयोजित किया जा रहा है। कैंप में जन्मजात बीमारियों, हृदय रोग, आंख, कान, हाथ-पैर और दांतों से
संबंधित समस्याओं की जांच की जाएगी।जरूरतमंद बच्चों का इलाज और सर्जरी पूरी
तरह मुफ्त कराई जाएगी। प्रशासन के अनुसार पिछले तीन से चार महीनों में RBSK टीम
ने स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में करीब
700 बच्चों की स्क्रीनिंग की है। चिन्हित
बच्चों को चरणबद्ध तरीके से उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। सॉफ्टवेयर
से होगी बच्चों की ट्रैकिंग प्रशासन का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक
सर्जरी सदर अस्पताल में ही कराई जाए। प्रत्येक बच्चे के इलाज की स्थिति को विशेष GAPs
सॉफ्टवेयर के माध्यम से ट्रैक
किया जा रहा है, ताकि उपचार पूरा होने तक बच्चे की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा
सके।उपायुक्त आदित्य रंजन ने जिलेवासियों से सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर भरोसा
करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य सीएचसी, पीएचसी और सदर
अस्पताल स्तर पर बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है।














