मधुपुर मंत्री हफीजूल हसन ने किया आयुष्मान आरोग्य मंदिर का उद्घाटन
मधुपुर: सूबे
के जल संसाधन मंत्री हफीजूल हसन ने मधुपुर नगर परिषद
की ओर से पत्थरचपटी मोहल्ले में संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का उद्घाटन किया।
उद्घाटन कार्यक्रम में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुरेंद्र किस्कू, नगर परिषद अध्यक्ष
दरक्शां परवीन और उपाध्यक्ष ऋषभ
भारद्वाज सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित
करते हुए मंत्री हफीजूल हसन ने कहा कि सरकार प्रत्येक व्यक्ति तक निःशुल्क
स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान
आरोग्य मंदिर के माध्यम से स्थानीय लोगों को उनके क्षेत्र में ही प्राथमिक
स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। मंत्री ने स्वास्थ्य
सेवाओं को आम लोगों तक पहुंचाने और जरूरतमंद लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा
उपलब्ध कराने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि लोगों को
सामान्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लिए दूर नहीं जाना पड़े और स्थानीय स्तर पर
आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। इस अवसर पर नगर परिषद
के पदाधिकारियों एवं स्थानीय लोगों की भी मौजूदगी रही। कार्यक्रम के दौरान
आयुष्मान आरोग्य मंदिर को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिला।















