हजारीबाग पदमा गैरेज चोरी का खुलासा एक आरोपी गिरफ्तार पांच जैक बरामद
हजारीबाग: पदमा
ओपी क्षेत्र में गैरेज दुकान से पांच जैक और नट-बोल्ट खोलने वाली प्रेस मशीन चोरी
के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को
गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर चोरी का पूरा सामान बरामद करने के साथ घटना
में इस्तेमाल किए गए वाहनों को भी जब्त किया गया है। पुलिस कार्यालय की ओर से 5
अक्टूबर को जारी प्रेस विज्ञप्ति में यह
जानकारी दी गई। पुलिस के अनुसार,
पदमा ओपी क्षेत्र में सुदेश लाइन होटल
के सामने मेराज अंसारी की गैरेज दुकान से पांच जैक और नट-बोल्ट
खोलने वाली एक प्रेस मशीन चोरी की गई थी। घटना 2 अक्टूबर की रात की बताई गई है। मामले को
लेकर 4 अक्टूबर को पदमा ओपी
में आवेदन प्राप्त हुआ था। सूचना मिलने के बाद
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बरही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और बरही अंचल के पुलिस
निरीक्षक के निर्देशन में पदमा ओपी प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने त्वरित
कार्रवाई करते हुए सुजी गांव निवासी करीब 19 वर्षीय आर्यन राज उर्फ आर्यन कुमार
मेहता को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक,
गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के बाद उसकी
निशानदेही पर उसके घर से चोरी किए गए तीन जैक और एक नट-बोल्ट खोलने वाली
प्रेस मशीन बरामद की गई। इसके अलावा आरोपी की
निशानदेही पर विक्रम कुमार मेहता के घर से दो और जैक
बरामद किए गए। इस तरह पुलिस ने चोरी हुए कुल पांचों जैक और प्रेस मशीन बरामद करने
का दावा किया है। पुलिस ने घटना में
प्रयुक्त एक स्कूटी और एक लेमर मोटरसाइकिल भी जब्त की है। बरामद स्कूटी का पंजीकरण
नंबर JH 13J-6674 और मोटरसाइकिल का पंजीकरण नंबर JH 02 AJ-4338 बताया गया है। पुलिस की प्रेस
विज्ञप्ति के अनुसार, गिरफ्तार आर्यन
राज उर्फ आर्यन कुमार मेहता के खिलाफ हजारीबाग सदर थाना में वर्ष 2024
में भी एक मामला दर्ज है। पुलिस ने
गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस की त्वरित
कार्रवाई से चोरी की गई गैरेज सामग्री बरामद होने के बाद मामले की आगे की जांच
जारी है।2 अक्टूबर की रात गैरेज में हुई थी चोरी
आरोपी
की निशानदेही पर पांचों जैक बरामद
चोरी
में इस्तेमाल वाहन भी जब्त
आरोपी
पर पहले से भी मामला दर्ज














