मेयर लीग में DC का बल्ला चमका, 76 रन बनाकर बने मैन ऑफ द मैच
हजारीबाग: हजारीबाग में मेयर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट-2026 का भव्य आगाज गुरुवार को हुआ। महापौर अरविंद राणा के सौजन्य से आयोजित इस डे-नाइट टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला हजारीबाग प्रशासन एकादश और प्रेस एकादश के बीच टी-20 फॉर्मेट में खेला गया। रोमांचक मुकाबले में प्रशासन एकादश ने जीत दर्ज की। टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी प्रशासन एकादश ने निर्धारित 20 ओवर में 218 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से हजारीबाग के उपायुक्त ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 76 रन बनाए। उनके प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। लक्ष्य का पीछा नहीं कर सकी प्रेस एकादश 219 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रेस एकादश ने जीत के लिए संघर्ष किया, लेकिन निर्धारित लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी। इस तरह उद्घाटन मुकाबले में प्रशासन एकादश ने बाजी मार ली। सात शहरों की टीमें दिखाएंगी दमखम मेयर लीग क्रिकेट-2026 में धनबाद, गिरिडीह, रांची, हजारीबाग, देवघर, मानगो और आदित्यपुर की टीमें हिस्सा ले रही हैं। टूर्नामेंट में अलग-अलग शहरों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे। आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 25 नवंबर को खेला जाएगा। टूर्नामेंट के शुरू होने के साथ ही हजारीबाग के क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह देखने को मिल रहा है।














