हजारीबाग में पर्यटन को बड़ी सौगात, मां काली मंदिर छड़वा डैम के विकास को मिली मंजूरी
हजारीबाग मां काली मंदिर छड़वा डैम क्षेत्र के
पर्यटन विकास की बहुप्रतीक्षित योजना को मंजूरी मिलने और निर्माण कार्य का टेंडर
जारी होने के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय नागरिकों, क्षेत्रवासियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं
ने इस पहल के लिए हजारीबाग विधायक
प्रदीप प्रसाद को बधाई देते हुए आभार जताया है।पर्यटन
विभाग द्वारा ‘बी’ श्रेणी में अधिसूचित
छड़वा डैम में करीब ₹4 करोड़ 89 लाख 99 हजार 998 रुपये की लागत से विभिन्न
पर्यटन विकास कार्य किए जाएंगे। योजना के तहत पथ निर्माण, बांध भवन, घाट, नौका विहार समेत अन्य आवश्यक पर्यटन
सुविधाओं का विकास प्रस्तावित है।योजना के धरातल पर आने के बाद मां काली मंदिर और
छड़वा डैम क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों और
श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है। साथ ही क्षेत्र को
एक व्यवस्थित पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की दिशा में भी यह महत्वपूर्ण
कदम माना जा रहा है। बताया गया कि फरवरी 2025 में हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद ने झारखंड विधानसभा में
मां काली मंदिर–छड़वा डैम क्षेत्र
के पर्यटन विकास का मुद्दा उठाया था। उन्होंने सरकार से इस क्षेत्र में
पर्यटन सुविधाओं के विस्तार की मांग की थी।विधायक की पहल के बाद योजना को स्वीकृति
मिली और अब निर्माण कार्य के लिए टेंडर भी जारी कर दिया गया है। इससे लंबे समय से
क्षेत्र के विकास की मांग कर रहे लोगों में उत्साह है। स्थानीय लोगों का
कहना है कि मां काली मंदिर और छड़वा डैम हजारीबाग की धार्मिक आस्था और
प्राकृतिक सुंदरता से जुड़े महत्वपूर्ण स्थल हैं। पर्यटन
सुविधाओं के विकास से श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।इसके साथ
ही स्थानीय स्तर पर रोजगार और आर्थिक
गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की भी उम्मीद जताई जा रही है।
सड़क, घाट और नौका विहार
जैसी सुविधाओं के विकसित होने से पर्यटकों की संख्या बढ़ सकती है। स्थानीय नागरिकों के
अनुसार, छड़वा डैम क्षेत्र के
समुचित विकास की मांग लंबे समय से की जाती रही है। अब योजना को मंजूरी मिलने और
टेंडर जारी होने के बाद लोगों को उम्मीद है कि यह क्षेत्र आने वाले समय में
हजारीबाग के प्रमुख पर्यटन केंद्रों में शामिल होगा।विधायक प्रदीप प्रसाद ने इस अवसर पर
हजारीबाग की जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता की अपेक्षाओं और
क्षेत्र की आवश्यकताओं को विधानसभा में मजबूती से उठाना उनकी प्राथमिकता है।उन्होंने
कहा कि मां काली मंदिर–छड़वा डैम का विकास
हजारीबाग को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
है। क्षेत्र
के सर्वांगीण विकास के लिए उनके प्रयास आगे भी जारी रहेंगे।विधानसभा में उठाया था पर्यटन विकास का मुद्दा
पर्यटन विकास से रोजगार की उम्मीद
पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान की उम्मीद














