लातेहार में TSPC का कुख्यात सदस्य रोहन गंझू हथियार के साथ गिरफ्तार, पांच आपराधिक कांड दर्ज
लातेहार: बालूमाथ
पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन TSPC के एक कुख्यात सक्रिय सदस्य रोहन गंझू को हथियार के साथ
गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार, रोहन के खिलाफ आगजनी, फायरिंग और लूट समेत पांच आपराधिक कांड दर्ज हैं। बताया
गया कि लातेहार पुलिस अधीक्षक कुमार
गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि रोहन गंझू हथियार के साथ अपने घर
बरवा टोली आया हुआ है। सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए एसडीपीओ उमेश प्रसाद
सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस
टीम ने बालूमाथ थाना क्षेत्र के भगिया-सरचनवा
जाने वाली सड़क पर घेराबंदी कर रोहन गंझू को गिरफ्तार
कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक
देसी मजल लोडिंग बंदूक बरामद की गई। पुलिस
के मुताबिक, रोहन
गंझू गोलिटांड़, शिवपुर और चंद्रगुप्त कोल साइडिंग,
बारियातू स्टोन माइंस में फायरिंग तथा
डूमारो में लूट जैसी आपराधिक घटनाओं में शामिल रहा है। पुलिस
ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बालूमाथ, बारियातू और टंडवा थाना में कुल पांच आपराधिक
मामले दर्ज हैं। मामले को लेकर एसडीपीओ उमेश प्रसाद सिंह ने प्रेस वार्ता कर पूरी
जानकारी दी।














