देवघर जसीडीह में 40-50 लाख की लूट का खुलासा अंतर्राज्यीय गिरोह के पांच आरोपी गिरफ्तार
देवघर: जसीडीह थाना क्षेत्र
में हुई 40 लाख 50 हजार रुपये की लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने
कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय गिरोह के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों के पास से लूट की रकम के साथ मोबाइल फोन, लैपटॉप और वारदात में
इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो समेत कई सामान बरामद किए गए हैं।फर्जी GST
अधिकारी बनकर की थी लूटमामला
8 अगस्त 2026 का है। पुलिस के
मुताबिक, टाभाघाट-दर्दमारा मुख्य सड़क पर स्कॉर्पियो सवार अपराधियों ने
मोटरसाइकिल सवार को जबरन रोक लिया। आरोपियों ने खुद को फर्जी GST पदाधिकारी
बताया और इसके बाद वादी तथा उसके साथ
मौजूद कर्मचारी से रुपयों से भरा बैग लूट लिया।बैग में करीब 40 लाख 50 हजार रुपये नकद,
मोबाइल फोन और लैपटॉप मौजूद था। एसपी के निर्देश पर गठित हुई विशेष टीम घटना की सूचना मिलने के बाद देवघर पुलिस
अधीक्षक के निर्देश पर विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने कार्रवाई
करते हुए कुमोद पोद्दार,
संजय कुमार सिंह, शिव
शंकर कुमार, घनश्याम यादव और विनोद प्रसाद यादव को गिरफ्तार किया। स्कॉर्पियो और नकदी समेत कई सामान बरामद पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर स्कॉर्पियो वाहन,
4 लाख 30 हजार
रुपये नकद, मोबाइल फोन,
क्षतिग्रस्त लैपटॉप, दो
प्लास्टिक के पुलिस डंडे और पुलिस लिखा बोर्ड समेत अन्य सामान
बरामद किया है।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में से कुछ के खिलाफ पहले से भी अलग-अलग
थानों में मामले दर्ज हैं। आगे
की जांच जारी मामले में जसीडीह थाना कांड
संख्या 269/2026 के तहत BNS की विभिन्न धाराओं
में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य
लोगों और लूट की रकम के संबंध में भी जांच कर रही है।














