हजारीबाग में नए पेट्रोल पंप का उद्घाटन, कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने संचालक को दी शुभकामनाएं
हजारीबाग: कटकमदाग प्रखंड के बेस रोड स्थित रेलवे स्टेशन मरहांद में मंगलवार को M/s Tara Fuel Station के नए पेट्रोल पंप का विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में झारखंड सरकार की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। पेट्रोल पंप के उद्घाटन के अवसर पर संचालक प्रकाश कुमार, कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और गणमान्य मौजूद रहे। समारोह के दौरान अतिथियों का स्वागत किया गया और नए पेट्रोल पंप के शुभारंभ को क्षेत्र के लोगों के लिए सुविधाजनक कदम बताया गया। मुख्य अतिथि के रूप में समारोह में पहुंचीं कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने Tara Fuel Station के संचालक प्रकाश कुमार को नए प्रतिष्ठान की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि पेट्रोल पंप के शुरू होने से आसपास के लोगों को ईंधन की सुविधा आसानी से उपलब्ध हो सकेगी। उद्घाटन समारोह में स्थानीय लोगों के साथ क्षेत्र के कई गणमान्य और कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। नए पेट्रोल पंप के शुरू होने से बेस रोड, रेलवे स्टेशन मरहांद और आसपास के क्षेत्रों में आने-जाने वाले लोगों को ईंधन लेने के लिए अतिरिक्त सुविधा मिलने की उम्मीद है।कृषि मंत्री ने संचालक को दी शुभकामनाएं
स्थानीय लोगों की भी रही मौजूदगी















