गिरिडीह कृषि बाजार समिति 16 ट्रकों की बैटरी चोरी पचंबा पुलिस जांच
गिरिडीह: पचंबा थाना के पीछे
स्थित कृषि उत्पादन बाजार समिति परिसर में चोरों ने खड़े ट्रकों को निशाना बनाते
हुए 16 ट्रकों की बैटरियां
चोरी कर लीं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद
पचंबा पुलिस जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के
अनुसार, त्योहार के अवसर पर
कई ट्रक चालकों ने अपने-अपने वाहन कृषि उत्पादन बाजार समिति परिसर में खड़े किए थे
और घर चले गए थे। इसी दौरान चोरों ने मौके का फायदा उठाकर ट्रकों की बैटरियां चोरी
कर लीं। बताया जा रहा है कि चोरी हुई 16 बैटरियों में से 11 बैटरियां बाद में झाड़ियों में मिलीं। बताया जाता है कि रात
के समय बाजार समिति में तैनात एक दरवान बाथरूम जाने के लिए उठा था। इसी दौरान उसने
ट्रकों के पास किसी संदिग्ध व्यक्ति को देखा। इसके बाद वह अपने कमरे में गया और
लाठी व टॉर्च लेकर बाहर निकला। दरवान के शोर मचाने
पर चोर मौके से फरार हो गए। भागने के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति का मोबाइल फोन
घटनास्थल पर गिर गया। दरवान ने मोबाइल फोन उठाकर पचंबा पुलिस को सौंप दिया। घटनास्थल से मोबाइल
फोन मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। अब पुलिस के सामने चोरी की घटना
में शामिल लोगों की पहचान करने और चोरी गई बैटरियों के संबंध में जानकारी जुटाने
की चुनौती है। इस घटना ने बाजार
समिति परिसर में खड़े वाहनों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना
होगा कि पुलिस जांच के दौरान मामले का खुलासा कब तक करती है और चोरी में शामिल
संदिग्धों तक कैसे पहुंचती है।दरवान
के शोर मचाने पर भागे चोर
मोबाइल
फोन के आधार पर जांच में जुटी पुलिस














