आदित्यपुर में 50 साल से सड़क-नाली का इंतजार, वार्ड पार्षद नीतू शर्मा के नेतृत्व में DC को सौंपा ज्ञापन
आदित्यपुर: सरायकेला-खरसावां
जिले के आदित्यपुर स्थित वार्ड नंबर 17
के रोड नंबर 5B, हरिओम नगर के
निवासियों ने मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर उपायुक्त को सामूहिक जनहित
मांग-पत्र सौंपा। 18 सितंबर 2026 को वार्ड पार्षद
नीतू शर्मा के नेतृत्व में
स्थानीय लोगों ने ज्ञापन सौंपकर सड़क और नाली निर्माण कार्य में आ रही बाधाओं को
दूर करने तथा विकास कार्य जल्द पूरा कराने की मांग की। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र
में पिछले करीब 50 वर्षों से सड़क और नाली जैसी बुनियादी सुविधाओं का इंतजार है। ‘चंपू जनरल स्टोर से टुनटुन राय के घर तक’ सड़क और नाली निर्माण
का काम लंबित रहने के कारण लोगों को कच्ची,
जर्जर और कीचड़युक्त सड़क से आवागमन
करना पड़ रहा है।ज्ञापन में बताया गया कि नाली की व्यवस्था नहीं होने के कारण घरों
का गंदा पानी सड़क पर बहता है। इससे जलजमाव की समस्या के साथ मच्छरों का प्रकोप
बढ़ रहा है और स्थानीय लोगों के मुताबिक संक्रामक बीमारियों तथा दुर्घटनाओं का
खतरा भी बना रहता है। आवास
बोर्ड के हस्तक्षेप से काम रुकने का दावा ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि सड़क
और नाली निर्माण के लिए दो बार टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, लेकिन झारखंड राज्य
आवास बोर्ड के हस्तक्षेप के कारण निर्माण कार्य बीच में रुक गया। इसके अलावा
आदित्यपुर नगर निगम की ओर से क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था के लिए लगाए जा रहे हाई मास्ट लाइट
के काम में भी आवास बोर्ड की ओर से बाधा
उत्पन्न किए जाने की बात ज्ञापन में कही गई है। ज्ञापन
में प्रमुख मांगें स्थानीय लोगों और वार्ड पार्षद की ओर से
प्रशासन के समक्ष विकास कार्यों को लेकर कई मांगें रखी गईं। इनमें झारखंड राज्य आवास बोर्ड और नगर निगम के बीच समन्वय स्थापित कर
विकास कार्यों में आ रही बाधा को दूर किया जाए।पूर्व में हुई दोनों टेंडर
प्रक्रियाओं की जांच कर सड़क और पक्की नाली का निर्माण जल्द शुरू कराया जाए।नगर
निगम की ओर से लगाए जा रहे हाई मास्ट लाइट का काम बिना किसी रुकावट के पूरा कराया
जाए। ज्ञापन की प्रतिलिपि
आदित्यपुर के महापौर, उपमहापौर और नगर
आयुक्त को भी सौंपी गई है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मामले में
शीघ्र हस्तक्षेप कर वर्षों से लंबित बुनियादी सुविधाओं का काम पूरा कराने की मांग
की है।















