रामगढ़ जिले के मांडू प्रखंड अंतर्गत कुजू ओपी क्षेत्र के हथमारा पोचरा स्थित गजराज टाटा मोटर के समीप आज दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।मृतक की पहचान वंश कुमार 22 वर्ष पिता संतोष महतो निवासी लाइन टोला दिगवार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार वंश कुमार अपनी मोटरसाइकिल JH 24 P 6929 से बिहार फाउंड्री में ड्यूटी कर वापस अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान हथमारा पोचरा के पास एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने कुछ देर के लिए NH-33 पर वाहनों का आवागमन बाधित कर दिया, जिससे सड़क पर यातायात प्रभावित हुआ।सूचना मिलने पर कुजू ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं अज्ञात वाहन की पहचान और चालक की तलाश की जा रही है।