गिरिडीह नगर निकाय चुनाव हिंसा में गिरफ्तारी
गिरिडीह नगर निकाय चुनाव 2026 के
बाद हुई हिंसक घटना के मामले में गिरिडीह पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार ने बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में इस मामले में
की गई कार्रवाई की विस्तृत जानकारी दी।एसपी ने बताया कि 23 फरवरी 2026 को
वार्ड संख्या 18 अंतर्गत उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय, आजाद नगर, पचंबा मतदान केंद्र
से लगभग 200 मीटर की दूरी पर हुई हिंसक घटना को लेकर नगर थाना कांड संख्या 16/2026 दर्ज
किया गया था।गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी हर्ष श्रीवास्तव उर्फ टुसू उम्र
लगभग 22 वर्ष निवासी झिंझरी मोहल्ला
थाना नगर जिला गिरिडीह को
ताराटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत गिरिडीह
तुंडी मुख्य मार्ग पर बुटबरिया गांव के
पास से गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार
गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर घटना
में प्रयुक्त एक 7.65 एमएम का देशी पिस्टल
एक जिंदा गोली एवं एक खोखा बरामद किया
गया है।एसपी डॉ. विमल कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ के
नेतृत्व में एक विशेष जांच दल SIT का गठन किया गया था। SIT
द्वारा की गई जांच के क्रम में पूर्व
में भी पांच आरोपी शिवम कुमार श्रीवास्तव उर्फ शिवम आजाद अमित विश्वकर्मा आकाश हांडी
मंजीत पासवान और किशोर पासवान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। इनके पास
से भी 7.65 एमएम का देशी पिस्टल और दो जिंदा गोलियां बरामद की गई थीं।एसपी
ने यह भी जानकारी दी कि गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है और नगर थाना कांड
संख्या 153/25 में भी उसका नाम दर्ज है। इस कार्रवाई में जिले के विभिन्न
थाना प्रभारियों और पुलिस पदाधिकारियों की विशेष टीम शामिल रही।पुलिस अधीक्षक ने
स्पष्ट कहा कि चुनाव के दौरान या बाद में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी
रहेगी।














