मधुपुर शिव हनुमान मंदिर में दो दिवसीय अष्टयाम शुरू
मधुपुर शहर के स्टेशन रोड स्थित जीआरपी
बैरेक परिसर में बने शिव हनुमान मंदिर में दो दिवसीय अष्टयाम का शुभारंभ हो गया
है। अष्टयाम शुरू होते ही पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब गया है। कीर्तन
मंडली द्वारा हरे राम-हरे कृष्णा का अखंड जाप किया जा रहा है जिससे मंदिर परिसर और
आसपास का वातावरण पूरी तरह भक्ति रस में सराबोर हो गया है।अष्टयाम में भाग लेने के
लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं और भजन कीर्तन में शामिल होकर धर्म लाभ ले रहे हैं। आयोजन समिति के
सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष यहां अष्टयाम का आयोजन किया जाता है, जिसमें आसपास के
क्षेत्रों से भी काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं।आयोजन समिति के अनुसार
गुरुवार को पूर्णाहुति के साथ अष्टयाम का समापन होगा जिसके बाद
श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जाएगा।इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में
जीआरपी थाना प्रभारी कार्तिक महतो सहित मंदिर समिति और स्थानीय लोगों की
महत्वपूर्ण भूमिका रही।















