हजारीबाग जोरदाग सड़क हादसा NTPC के भारी वाहन से युवक की मौत
हजारीबाग जिले के केरेडारी प्रखंड
अंतर्गत जोरदाग पब्लिक सड़क पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में चट्टीबारियातु निवासी
सुनील सोनी की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वे NTPC परियोजना
से जुड़े एक भारी वाहन की चपेट में आ गए
जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।घटना
के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों का कहना है
कि NTPC की खनन परियोजना शुरू होने के बाद से क्षेत्र की सड़कों पर
भारी वाहनों की आवाजाही काफी बढ़ गई है
जिससे आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं।
इसके बावजूद न तो सड़क सुरक्षा की कोई ठोस व्यवस्था की गई है और न ही भारी वाहनों
की रफ्तार पर नियंत्रण लगाया गया है।ग्रामीणों का आरोप है कि जो सड़क पहले
ग्रामीणों के आवागमन का मुख्य रास्ता था
आज वही सड़क भारी वाहनों के कारण मौत का
रास्ता बन गई है। धूल धुआं शोर और तेज रफ्तार वाहनों के कारण लोगों का सड़क पर चलना भी
मुश्किल हो गया है।घटना के बाद ग्रामीणों ने NTPC
और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए
कई मांगें रखी हैं। ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने दोषी वाहन चालक पर कड़ी कार्रवाई करने, NTPC के
भारी वाहनों के लिए अलग सड़क बनाने
पब्लिक रोड पर भारी वाहनों की आवाजाही
पर रोक लगाने तथा सड़क सुरक्षा के लिए स्पीड कंट्रोल और बैरियर लगाने की मांग की
है।ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि इस बार भी प्रशासन और NTPC प्रबंधन
ने ठोस कदम नहीं उठाया तो क्षेत्र में बड़ा जनआंदोलन किया जाएगा।














