जामताड़ा दीनबंधु आश्रम में श्रीमद् भागवत कथा
जामताड़ा जिले के
खुदुडीह स्थित दीनबंधु आश्रम में आध्यात्मिक वातावरण को और पावन बनाने के उद्देश्य
से सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन शुक्रवार 20 मार्च 2026 से प्रारंभ हो गया। यह धार्मिक आयोजन 26
मार्च तक चलेगा।इस महोत्सव में वृन्दावन
के प्रख्यात कथा वाचक आचार्य पं० कुलदीप कृष्ण जी महाराज श्री रमण बिहारी सेवा
संस्थान अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को कथा का अमृतपान करा रहे हैं।कार्यक्रम
का शुभारंभ पहले दिन भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। सुबह 8 बजे निकली इस यात्रा में महिलाओं ने सिर
पर कलश लेकर कथा स्थल से अजय नदी तक पहुंचकर जल भरा। पूरे वातावरण में भक्ति और
श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला।मुख्य यजमान के रूप में बलदेव महतो अपने
परिवार के साथ उपस्थित रहे। इसके बाद कथा के प्रथम दिन भक्ति चरित्र बृज महिमा और
गौकर्णोपाख्यान के साथ श्रीमद् भागवत महात्म्य पर प्रकाश डाला गया।प्रतिदिन कथा का
आयोजन संध्या 7 बजे
से रात्रि 10 बजे
तक किया जाएगा। सात दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में भगवान के विभिन्न अवतारों और
लीलाओं का विस्तृत वर्णन किया जाएगा जिसमें ध्रुव प्रह्लाद नृसिंह अवतार श्रीकृष्ण लीला गोवर्धन पूजा महारास और सुदामा चरित्र जैसे प्रसंग
शामिल हैं।कथा के अंतिम दिन 26 मार्च
को व्यास पूजन विशाल यज्ञ संत सेवा एवं भंडारा प्रसादी का आयोजन
किया जाएगा।दीनबंधु आश्रम एवं समस्त भक्त परिवार ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से
सपरिवार इस पुण्यमयी कथा में शामिल होकर धर्म लाभ उठाने की अपील की है।














