धनबाद के निरसा अनुमंडल अंतर्गत चिरकुंडा क्षेत्र में ईद रामनवमी एवं सरहुल पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। सभी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार की शाम भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया।यह फ्लैग मार्च निरसा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रजत मणिक बाखला के नेतृत्व में आयोजित किया गया। फ्लैग मार्च के दौरान आम नागरिकों को शांति भाईचारा और कानून व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया गया। साथ ही लोगों से अपील की गई कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और प्रशासन का सहयोग करें।फ्लैग मार्च चिरकुंडा थाना परिसर से शुरू होकर तालडांगा कुमारधुबी मैथन मोड़ गलफरबाड़ी मुगमा कंचनडीह निरसा और कालूबथान होते हुए पुनः चिरकुंडा पहुंचकर समाप्त हुआ। इस दौरान पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद नजर आया।प्रशासन ने साफ किया है कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।