हजारीबाग 38 बच्चों निष्कासन भूख हड़ताल
हजारीबाग जिला मुख्यालय निजी स्कूलों द्वारा कथित मनमानी और 38 बच्चों को निष्कासित
किए जाने के विरोध में आज से भूख हड़ताल शुरू हो गई है। समाजसेवी अभिषेक कुमार
डीसी कार्यालय के सामने अनशन पर बैठ गए हैं।इस आंदोलन को लेकर अभिभावकों और
स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। बड़ी संख्या में लोगों के इस
आंदोलन में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।अभिषेक कुमार ने आरोप लगाया कि
निजी स्कूल लगातार मनमानी कर रहे हैं। बिना उचित कारण बच्चों को स्कूल से निकालना री एडमिशन और एनुअल फीस के नाम पर अवैध
वसूली करना और किताब कॉपी
एक ही दुकान से खरीदने का दबाव बनाना आम बात हो गई है।आंदोलनकारियों की मुख्य मांग
है कि निष्कासित 38 बच्चों को तुरंत दोबारा स्कूल में नामांकित किया जाए। इसके
अलावा निजी स्कूलों की मनमानी पर रोक लगाने
अनावश्यक शुल्क वसूली बंद करने और
अभिभावकों पर डाले जा रहे दबाव को खत्म करने की मांग भी उठाई गई है।अभिभावकों ने
इस मुद्दे पर प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। साथ ही समाज के सभी
वर्गों जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों से आंदोलन को समर्थन देने
की अपील की गई है।अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और
बच्चों के भविष्य को लेकर क्या समाधान निकलता है।















