रामगढ़ पतरातु भदानीनगर हथियारबंद अपराधी गिरफ्तारी
रामगढ़ पतरातु पुलिस ने बड़ी कार्रवाई
करते हुए एक अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
इस संबंध में भदानीनगर ओपी परिसर में एसडीपीओ गौरव गोस्वामी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस
कर जानकारी दी।मामला भदानीनगर ओपी क्षेत्र के सुथरपुर गांव का है जहां निर्माणाधीन पुल कार्य के दौरान पाण्डेय गिरोह द्वारा
ठेकेदार को मोबाइल के माध्यम से धमकी दी जा रही थी। आरोपियों ने काम शुरू करने से
पहले मैनेज करने को कहा था और मना करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी
थी।इस संबंध में पतरातु भदानीनगर ओपी में रंगदारी और आर्म्स एक्ट के तहत मामला
दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए रामगढ़ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर
एसडीपीओ गौरव गोस्वामी के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया गया।एसआईटी की
त्वरित कार्रवाई में धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके
पास से एक देशी पिस्टल तीन जिंदा कारतूस और धमकी देने में इस्तेमाल किया गया मोबाइल
फोन बरामद किया है।गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है जबकि मामले में आगे की जांच जारी है।प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान
पतरातु इंस्पेक्टर सतेंद्र सिंह
थाना प्रभारी मो. अख्तर अली सहित अन्य
पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।














