जामताड़ा बिजली घेराव भाजपा
जामताड़ा बिजली दर में लगातार वृद्धि बिजली कटौती और स्मार्ट मीटर के कारण बढ़े बिल के विरोध में
भारतीय जनता पार्टी ने जामताड़ा में जोरदार प्रदर्शन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित
शरण के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बिजली कार्यालय का घेराव कर सरकार के खिलाफ
आक्रोश जताया।प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि पूरे झारखंड में
बिजली व्यवस्था चरमराई हुई है और आम जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि प्रदेश
अध्यक्ष आदित्य साहू और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देश पर राज्य के सभी
जिलों में यह आंदोलन किया जा रहा है।जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने कहा कि स्मार्ट मीटर
लगने के बाद बिजली बिल में भारी बढ़ोतरी हो गई है। उन्होंने दावा किया कि जहां
पहले सामान्य बिल आता था अब चार गुना तक बिल आ रहा है। कई उपभोक्ताओं को महीनों तक बिल
नहीं मिलता और बाद में एकमुश्त भारी बिल थमा दिया जाता है।उन्होंने सवाल उठाया कि
जब सरकारी कार्यालयों और अधिकारियों के आवास में स्मार्ट मीटर का उपयोग नहीं हो
रहा तो आम लोगों पर इसे क्यों थोपा जा रहा है।भाजपा नेताओं ने यह
भी कहा कि बिजली कटौती से बच्चों की पढ़ाई
बुजुर्गों की दिनचर्या और दवाइयों के रख रखाव तक प्रभावित हो रहा है।प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री के
नाम अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपा गया और चेतावनी दी गई कि यदि समस्याओं का
समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो
जिलाध्यक्ष कुणाल सिंह ने किया
जबकि धन्यवाद ज्ञापन नगर अध्यक्ष प्रदीप
राउत ने दिया।














