रामगढ़ सड़क हादसा मौत
रामगढ़ जिले के हेसला स्थित गिद्दी
मुख्य मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसे में स्कूटी सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो
गई। घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया और स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर विरोध
प्रदर्शन शुरू कर दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार हेसला मनुआ निवासी
अमित मुंडा और बब्लू बेदिया स्कूटी से किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान पास की एक
कंपनी में चल रहे बारूद वाहन ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।टक्कर इतनी
भीषण थी कि दोनों युवकों के सिर और शरीर बुरी तरह कुचल गए, जिससे उनकी मौके पर
ही मौत हो गई। इस घटना से क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।हादसे के बाद
स्थानीय लोग और जेएलकेएम के सक्रिय कार्यकर्ता सल्लू खान सहित कई लोग सड़क पर उतर
आए और रामगढ़ हेसला गिद्दी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने
मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।सूचना
मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही है।
वहीं प्रशासन लोगों को समझाने बुझाने
में जुटा है ताकि यातायात बहाल किया जा सके।फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और
प्रशासन द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।














