सरायकेला खरसावां राजनगर बोरवेल विवाद खूनी झड़प
सरायकेला खरसावां के राजनगर थाना क्षेत्र में बोरवेल गाड़ी विवाद ने
हिंसक रूप ले लिया। इस झड़प में एक एजेंट गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि मामले में आरोप प्रत्यारोप
का दौर जारी है।राजनगर थाना क्षेत्र के ब्राह्मण कुटुंग गांव में शनिवार को बोरवेल
गाड़ी से जुड़ा एक मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी झड़प में बदल गया। जानकारी के
अनुसार बोरवेल गाड़ी मंदिर के समीप तार से टकरा गई जिससे मंदिर का सजावटी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।इस घटना के
बाद स्थानीय लोगों ने गाड़ी को रोककर मुआवजे की मांग शुरू कर दी। मौके पर पहुंचे
बोरवेल एजेंट रामु दास ने नुकसान की भरपाई करने की बात भी मान ली थी लेकिन इसी बीच विवाद ने अचानक उग्र रूप ले लिया।बताया जा रहा
है कि गोलो कुटुंग निवासी कृष्णा खंडायत मौके पर पहुंचा और कहासुनी के दौरान उसने
रामु दास के सिर पर ईंट से हमला कर दिया
जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल को तुरंत राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।घटना के बाद
दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई गई है। जहां एक ओर एजेंट ने हमला
करने का आरोप लगाया, वहीं दूसरी ओर कृष्णा खंडायत ने अपनी गर्भवती पत्नी के साथ
मारपीट का आरोप लगाया है।हालांकि ग्रामीणों और ग्राम प्रधान के अनुसार यह आरोप संदिग्ध हैं। उनका कहना है कि घटना के समय आरोपी की
पत्नी मौके पर मौजूद नहीं थी और विवाद की शुरुआत पैसे की मांग को लेकर हुई थी।फिलहाल
मामला कोर्ट तक पहुंच चुका है और पुलिस पूरे घटनाक्रम की गहन जांच में जुटी हुई
है।














