धनबाद नगर निकाय चुनाव समीक्षा बैठक राजकीय पॉलिटेक्निक
धनबाद राज्य निर्वाचन आयोग
द्वारा 23 फरवरी को नगर निकाय चुनाव का मतदान संपन्न कराए जाने के बाद
मंगलवार 24 फरवरी को
राजकीय पॉलिटेक्निक परिसर में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में चुनाव के आरओ, विभिन्न वार्डों के
पार्षद प्रत्याशी मेयर प्रत्याशी
एवं उनके प्रतिनिधि मौजूद रहे।बैठक के
दौरान कई प्रत्याशियों और उनके प्रतिनिधियों ने मतदान के समय आई समस्याओं को
अधिकारियों के समक्ष रखा। इन सभी बिंदुओं को प्रशासन द्वारा गंभीरता से नोट किया
गया।अपर समाहर्ता विनोद कुमार
ने बताया कि मतदान के बाद स्क्रूटनी
के उद्देश्य से यह समीक्षा बैठक आयोजित
की गई थी। बैठक में सामान्य पर्यवेक्षक ने सभी पक्षों की बातें सुनीं। उन्होंने
स्पष्ट किया कि अब तक किसी बड़े स्तर की गड़बड़ी की कोई शिकायत सामने नहीं आई है।
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार
27 फरवरी को मतगणना
कराई जाएगी।वार्ड संख्या 18 की पार्षद प्रत्याशी पुष्पा कुमारी
ने कहा कि मतदान के दौरान कुछ समस्याएं
जरूर सामने आई थीं लेकिन अधिकारियों द्वारा उसमें सुधार का आश्वासन दिया गया है।
उन्होंने कहा कि यह चुनाव काफी अप्रत्याशित रहा है और अंतिम परिणाम 27 फरवरी को मतगणना के
बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।वहीं वार्ड संख्या 20
की पार्षद प्रत्याशी नीतू सिंह
ने भी जनता से समर्थन मिलने की उम्मीद
जताई लेकिन कहा कि वास्तविक स्थिति का पता मतगणना के बाद ही चलेगा।














