साहिबगंज क्रशर कांड संतोष तिवारी पुराने आरोप चर्चा
साहिबगंज
जिले के कोटाल पोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक पत्थर
क्रशर परिसर में हुई कथित मारपीट और लूट की घटना के बाद नामजद आरोपी संतोष तिवारी
एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। इस
मामले में शिकायतकर्ता शुभम कुमार साह
ने संतोष तिवारी सहित अन्य पर जानलेवा हमला,
नकदी और सोने की चेन लूटने का आरोप लगाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।इसी
बीच ताजा आरोप सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर संतोष तिवारी से
जुड़े पुराने विवाद और आरोप भी फिर चर्चा का विषय
बन गए हैं। जानकारी के अनुसार वर्ष
2020 में ललमटिया स्थित सिद्धो कान्हू
सरस्वती शिशु मंदिर में प्राचार्य पद पर रहते हुए उन पर एक छात्र के साथ कथित छेड़खानी
का आरोप लगा था। उस समय यह मामला
क्षेत्र में काफी विवादों में रहा था। स्थानीय सूत्रों के अनुसार उस प्रकरण में संतोष तिवारी को जेल भी जाना पड़ा था।स्थानीय लोगों का कहना है कि क्रशर परिसर से जुड़े ताजा मामले
के बाद अब पुराने प्रकरणों को लेकर भी सवाल फिर से खड़े हो रहे हैं। हालांकि इन सभी आरोपों को लेकर
संतोष तिवारी की ओर से अब तक कोई
सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।फिलहाल, क्रशर परिसर में हुई घटना की वास्तविक स्थिति पुलिस जांच
और आगे की कानूनी प्रक्रिया के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।














