मधुपुर नगर परिषद चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने शहर में फ्लैग मार्च किया। यह फ्लैग मार्च एसडीपीओ सत्येन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में मधुपुर थाना परिसर से निकाला गया।फ्लैग मार्च में पुलिस प्रशासन के वरीय अधिकारी, सशस्त्र बल और बड़ी संख्या में जवान शामिल रहे। मार्च थाना परिसर से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों, चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरा।फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं में सुरक्षा का भरोसा कायम करना और असामाजिक तत्वों को सख्त संदेश देना था कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है।इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने आम नागरिकों से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की और किसी भी तरह की अफवाहों से दूर रहने का आग्रह किया। शहर में फ्लैग मार्च के बाद आम लोगों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भरोसा बढ़ा है।