धनबाद केंदुआडीह के अग्नि प्रभावित और भू धंसान क्षेत्र में हालात का जायजा लेने निरसा विधायक अरूप चटर्जी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रभावित इलाके का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से मिलकर घटना की विस्तृत जानकारी ली।निरीक्षण के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए विधायक ने बीसीसीएल पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि बीसीसीएल केवल लोगों के घरों को उजाड़ने का काम कर रही है, जबकि पुनर्वास के नाम पर बेलगढ़िया में कोई बुनियादी सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई है।उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे कमरों में लोगों का गुजारा संभव नहीं है। साथ ही यह भी सवाल उठाया कि बेलगढ़िया पुनर्वास के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च हो रहे हैं लेकिन उसका लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है।विधायक ने कहा कि सबसे बड़ी समस्या प्रभावित लोगों के रोजगार और रोजी रोटी की है। उन्होंने मांग की कि पुनर्वास से पहले लोगों के लिए रोजगार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।इसके अलावा उन्होंने केंदुआडीह के भू धंसान क्षेत्र को जल्द भराई कर सुरक्षित बनाने रैयत और गैर रैयत सभी प्रभावितों को उचित मुआवजा देने और सुरक्षित पुनर्वास की व्यवस्था करने की मांग की।अरूप चटर्जी ने इस पूरी घटना के लिए सीधे तौर पर बीसीसीएल को जिम्मेदार ठहराया।