‘झारखंड श्री अवार्ड्स 2026’ में 25 प्रतिभाओं का सम्मान, रांची में दिखा संस्कृति और सृजन का संगम
रांची जे.एम.जी. (जिम्मी मॉडल्स ग्रुप) एवं रांची लाइफस्टाइल मैगज़ीन
के संयुक्त तत्वावधान में “झारखंड श्री अवार्ड्स 2026”
का भव्य आयोजन ऑड्रे हाउस, रांची में सम्पन्न
हुआ. इस समारोह में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों—समाजसेवा, स्वास्थ्य, कला, खेल, पत्रकारिता एवं उद्यमिता—में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 25
प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक स्वागत, राष्ट्रगान एवं दीप
प्रज्वलन के साथ हुआ. मुख्य अतिथि के रूप में रक्षा राज्य मंत्री एवं रांची सांसद
संजय सेठ उपस्थित रहे. विशिष्ट अतिथियों में राज्यसभा सांसद महुआ माजी, JSCA अध्यक्ष
अजय नाथ साहदेव, रांची विधायक सी.पी. सिंह एवं डिप्टी मेयर नीरज कुमार शामिल
रहे. सभी अतिथियों को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. सांस्कृतिक कार्यक्रम में विपुल नायक की
टीम द्वारा प्रस्तुत “वंदे मातरम्” ने देशभक्ति का माहौल बनाया. इसके बाद विभिन्न श्रेणियों में 25 प्रतिभाओं को ट्रॉफी, प्रशस्ति पत्र एवं
सम्मान सामग्री प्रदान की गई. सम्मानित व्यक्तित्वों में डॉ. आस्था
किरण (महिला सशक्तिकरण), राहुल मजूमदार (लेबर लॉ),
अरुणा मिश्रा (बॉक्सिंग), डॉ. आरती कुमारी
(ऑडियोलॉजी), डॉ. डेज़ी सिन्हा (फैशन शिक्षा),
डॉ. जमशेद आलम (स्वास्थ्य सेवा), डॉ. मेघा रानी
(साहित्य), डॉ. सुपहल एक्का (शिक्षा),
डॉ. श्वेता सुष्मिता (पैथोलॉजी) एवं डॉ.
मृणालिनी अखौरी (शास्त्रीय संगीत) शामिल रहीं. इसके अलावा जगदीश सिंह ‘जग्गू’ (खेल एवं समाजसेवा), लाइफ सेवर रांची
(आपातकालीन सेवा), मनपुरण नायक (लोक कला),
मुकेश कंचन (पैरा स्पोर्ट्स), प्रवीण लोहिया
(समाजसेवा), महिमा उरांव (अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट), ऋषभ आनंद (सड़क
सुरक्षा), अरविंद कुमार गुप्ता (पत्रकारिता), शक्ति सिंह (वैश्विक
उद्यमिता) और शंकर कुमार (इंफ्रास्ट्रक्चर) को भी सम्मान मिला. अन्य सम्मानितों में सुजीत कुमार
(वित्तीय परामर्श), तपन कुमार घोष (कला एवं सिनेमा),
तरुण कुमार सिंह (शिक्षा एवं समाजसेवा), वर्षा चौधरी
(उद्यमिता), विपुल नायक (कथक एवं लोक कला) और डॉ. आशिता आनंद (मीडिया
नेतृत्व) शामिल रहीं. कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण खादी एवं
ग्रामोद्योग थीम पर आधारित फैशन शो रहा,
जिसमें झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को
खूबसूरती से प्रस्तुत किया गया. आयोजन स्थल पर नगाड़ा और ढोल की गूंज के साथ
पारंपरिक माहौल देखने को मिला, वहीं अतिथियों के लिए धुस्का,
पीठा और छिलका रोटी जैसे स्थानीय
व्यंजनों की विशेष व्यवस्था की गई. समारोह के अंत में सभी सम्मानित
प्रतिभागियों के साथ समूह फोटो लिया गया और प्रायोजकों को सम्मानित करते हुए
धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ. यह आयोजन राज्य की प्रतिभाओं को
मंच देने और युवाओं को प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ.














