धनबाद झरिया आरएसपी कॉलेज शिलान्यास
धनबाद झरिया क्षेत्र के नूनूडीह,
मामा होटल के समीप बनने वाले आरएसपी
कॉलेज के नए भवन का शुक्रवार को भव्य शिलान्यास किया गया। करीब 64 करोड़ रुपये की लागत
से बनने वाले इस आधुनिक भवन की आधारशिला विधायक रागिनी सिंह और मेयर संजीव सिंह ने
विधिवत पूजा अर्चना कर रखी।कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में स्थानीय
लोग सामाजिक कार्यकर्ता और छात्र छात्राएं मौजूद रहे। इस दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह और गर्व
का माहौल देखने को मिला।विधायक रागिनी सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि इस परियोजना
को जमीन पर उतरते देख उन्हें बेहद खुशी हो रही है। उन्होंने कहा कि नया आरएसपी
कॉलेज भवन झरिया सहित आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए एक बड़ा वरदान
साबित होगा और उन्हें बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिलेंगी।वहीं मेयर संजीव सिंह ने
कहा कि किसी भी क्षेत्र के विकास के लिए शिक्षा का मजबूत आधार होना जरूरी है।
उन्होंने बताया कि इस कॉलेज भवन के निर्माण से युवाओं को उच्च शिक्षा के बेहतर
अवसर मिलेंगे और उन्हें बाहर जाने की जरूरत कम होगी।स्थानीय लोगों ने इस पहल को
झरिया के शैक्षणिक विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया है। यह परियोजना आने
वाले समय में क्षेत्र के युवाओं के भविष्य को नई दिशा देने का काम करेगी।















