झरिया धनबाद गुड्डु सेठ हत्याकांड खुलासा
झरिया धनबाद जिले के जोरापोखर थाना
क्षेत्र अंतर्गत भुलन बरारी स्थित बीसीसीएल मैगजीन के पास हुए चर्चित मोहम्मद शमीम
अंसारी उर्फ गुड्डु सेठ हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।सिटी एसपी ऋतिक
श्रीवास्तव ने प्रेसवार्ता में बताया कि इस मामले में मृतक के दुकान स्टाफ मोहम्मद
अलबक्श अंसारी उर्फ सिद्धू
शुभम सिंह और तीन नाबालिगों को गिरफ्तार
किया गया है। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल हथियार क्षतिग्रस्त मोबाइल और मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है।पुलिस
जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि इस हत्याकांड की जड़ में अवैध संबंध थे।
बताया गया कि मृतक की पत्नी के अन्य लोगों से संबंध थे जिसको लेकर पति पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। इसी दौरान मृतक के स्टाफ अलबक्श
अंसारी का भी उसकी पत्नी से संबंध बन गया।जब गुड्डु सेठ को इस बात की जानकारी हुई तो उसने अलबक्श को मारने की योजना बनाई। लेकिन इसकी भनक लगते
ही अलबक्श ने अपने साथियों के साथ मिलकर उल्टा गुड्डु सेठ की हत्या की साजिश रच
दी।पुलिस के अनुसार आरोपियों ने हथियार और गोली के लिए करीब 50 हजार रुपये का इंतजाम
किया। 12 अप्रैल की रात अलबक्श ने बहाने से गुड्डु सेठ को बाइक पर
बैठाकर ओबी डंप के पास ले गया
जहां पहले से मौजूद साथियों के साथ
मिलकर उसके सिर में गोली मार दी गई
जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।हत्या
में 7.65 एमएम का देसी पिस्तौल इस्तेमाल किया गया था। फिलहाल सभी
आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।















