जामताड़ा ज्वेलरी दुकान चोरी
जामताड़ा शहर में अज्ञात बदमाशों ने एक
ज्वेलरी दुकान को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। सोमवार सुबह
जब दुकानदार मनोज कुमार बर्मन अपनी दुकान खोलने पहुंचे तो उन्हें कुछ
असामान्य नजर आया।जांच करने पर पता चला कि दुकान के पीछे का वेंटिलेटर टूटा हुआ
है। अंदर जाकर देखा तो अलमारी खुली थी और उसमें रखा सारा कीमती सामान गायब था।
इसके बाद दुकानदार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।प्राथमिक जांच में सामने आया है कि
चोर करीब 2 ग्राम सोना और 5
किलोग्राम चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए
हैं जिसकी अनुमानित कीमत करीब 12
लाख रुपये बताई जा रही है।घटना के बाद
आसपास के दुकानदारों में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची
और जांच शुरू कर दी। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से
पूछताछ की।साथ ही क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि जल्द
ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।फिलहाल मामले की गंभीरता को देखते हुए हर
एंगल से जांच की जा रही है।














