जादूगोड़ा में पेट्रोल संकट
जादूगोड़ा पोटका क्षेत्र में पेट्रोल और
डीजल के अभाव के कारण चार पेट्रोल पंप पूरी तरह बंद हो गए हैं। ईंधन की किल्लत से
पूरे इलाके में हाहाकार मच गया है
लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नजर नहीं आ रही
है।स्थिति यह है कि नरवा पहाड़ स्थित बजल किसान सेवा केंद्र पर भी ग्राहकों को
सीमित मात्रा में ही पेट्रोल दिया जा रहा है। प्रति ग्राहक 200 रुपये से अधिक का
पेट्रोल नहीं दिया जा रहा है, जबकि डीजल की आपूर्ति भी एक हजार रुपये से ज्यादा पर रोक दी गई
है।ईंधन की कमी के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
कई दोपहिया वाहन बीच रास्ते में ही बंद हो जा रहे हैं और लोगों को उन्हें ठेलकर
पेट्रोल पंप तक ले जाना पड़ रहा है।जब लोग पंपों तक पहुंचते हैं तो वहां भी उन्हें
निराशा ही हाथ लगती है, क्योंकि या तो पंप बंद हैं या फिर सीमित आपूर्ति के कारण सभी
को ईंधन नहीं मिल पा रहा है।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द समस्या के समाधान की
मांग की है ताकि आम जनजीवन सामान्य हो सके।















