हजारीबाग युवक आत्महत्या नशा मामला
हजारीबाग शहर के डॉ. ज़ाकिर हुसैन रोड
स्थित इलाके में एक 19 वर्षीय युवक द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।
परिजनों के अनुसार युवक नशे की लत और कर्ज के दबाव से परेशान था जिसके चलते उसने यह कदम उठाया।बताया जा रहा है कि कुछ स्थानीय
युवकों ने उसे कथित रूप से ब्राउन शुगर की लत लगाई थी। शुरुआत में उसे उधार पर नशा
दिया गया और बाद में लगातार पैसे की मांग की जा रही थी। इसी मानसिक दबाव और डर के
कारण युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।घटना के बाद परिजन युवक को
तुरंत सदर अस्पताल लेकर पहुंचे
जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर
दिया। इस घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है।परिजनों ने आरोप लगाया है कि उनके
बेटे को जानबूझकर नशे के जाल में फंसाया गया और बाद में पैसे के लिए दबाव बनाया
गया। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।स्थानीय
लोगों का कहना है कि हजारीबाग में इन दिनों ब्राउन शुगर का अवैध कारोबार तेजी से
बढ़ रहा है जिससे युवा वर्ग बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। नशे की लत के
कारण चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं में भी इजाफा देखा जा रहा है।अब सवाल यह है कि
आखिर कब तक नशे का यह जाल युवाओं की जिंदगी लीलता रहेगा और प्रशासन इस पर कब सख्त
कार्रवाई करेगा।















