हजारीबाग स्कूल छेड़छाड़ मामला
हजारीबाग जिले के एक प्रखंड स्थित
सरकारी विद्यालय में पदस्थापित प्रधानाध्यापक पर कई बच्चियों के साथ अनुचित
व्यवहार करने का गंभीर मामला सामने आया है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल
गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार
यह आरोप कई वर्षों से लग रहे थे लेकिन डर और धमकी के कारण बच्चियां अब तक चुप थीं। बच्चियों का
कहना है कि प्रधानाध्यापक उनके साथ गलत नीयत से व्यवहार करते थे और विरोध करने पर
उन्हें तथा उनके परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी जाती थी।मामले का खुलासा तब
हुआ जब दो बच्चियों ने साहस दिखाते हुए बाल कल्याण समिति CWC के टोल फ्री नंबर पर
कॉल कर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद एक स्वयंसेवी संस्था की मदद से कुल 18 बच्चियों को हजारीबाग
स्थित CWC केंद्र लाया गया
जहां उनकी शिकायत दर्ज की गई।इस पूरे
मामले में विद्यालय की एक पूर्व रसोईया और CWC
कर्मियों द्वारा भी महत्वपूर्ण जानकारी
दी गई है। फिलहाल संबंधित विभाग द्वारा मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक
कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।यह घटना न केवल शिक्षा व्यवस्था पर सवाल
खड़े करती है बल्कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर चिंता पैदा करती है।
अब सभी की नजर प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी है।















