हजारीबाग नक्सल मुठभेड़
हजारीबाग जिले के केरेडारी प्रखंड के
बुंडू खपियां इलाके से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पुलिस और
नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई है।सूत्रों के अनुसार इस मुठभेड़ में इनामी
कुख्यात नक्सली शाहदेव समेत चार नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। बताया जा रहा
है कि सुरक्षा बलों को इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी जिसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया।इसी दौरान पुलिस और नक्सलियों
के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हो गई
जो कुछ समय तक चली। मुठभेड़ के बाद
इलाके में सघन सर्च अभियान चलाया जा रहा है
ताकि अन्य नक्सलियों की तलाश की जा सके।फिलहाल
पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है लेकिन इस कार्रवाई को
सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता माना जा रहा है।















