सरायकेला कांड्रा में आयोजित एक भव्य समारोह में झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता कालीपद सोरेन का नागरिक अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के बुद्धिजीवियों सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने उन्हें अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।समारोह के दौरान वक्ताओं ने कालीपद सोरेन के लंबे सामाजिक और राजनीतिक जीवन का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा जनहित, सामाजिक समरसता और क्षेत्रीय विकास के लिए कार्य किया है। उनके योगदान को देखते हुए क्षेत्रवासियों ने उन्हें सम्मानित कर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।कार्यक्रम में क्षेत्र के विकास, सामाजिक एकता शिक्षा रोजगार और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि समाज के विकास में जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है तथा सभी को मिलकर क्षेत्र की प्रगति के लिए कार्य करना चाहिए।इस अवसर पर बीटी दास सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। समारोह में डॉ. जोगेंद्र महतो बसंत राम होनी सिंह मुंडा फागुलाल तिवारी राम प्रसाद पाल प्यारेलाल गुप्ता विजय पासवान उमेश पाल राजेश कालिंदी बुद्धू सरदार करण मंडल समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं बुद्धिजीवी उपस्थित थे।