गोड्डा गैंग क्राइम खुलासा
गोड्डा जिले में अपहरण हत्या और रंगदारी जैसे कई सनसनीखेज मामलों का पुलिस ने बड़ा
खुलासा करते हुए एक संगठित अपराधी गिरोह का पर्दाफाश किया है।बलबड्डा और मेहरमा
थाना क्षेत्र में हुई इन घटनाओं की जांच के लिए झारखंड पुलिस द्वारा विशेष SIT टीम का गठन किया गया
था। तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कोकरा खास गांव से चार
संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की
जहां उन्होंने कई अपराधों में अपनी
संलिप्तता स्वीकार कर ली।जांच में सामने आया कि इस गिरोह ने ललमटिया थाना क्षेत्र
में 13 वर्षीय गुलशन कुमार दास की गला दबाकर हत्या कर शव को तालाब में
फेंक दिया था। वहीं बलबड्डा क्षेत्र में एक सीमेंट छड़ व्यवसायी का अपहरण कर उससे 5
लाख रुपये की फिरौती वसूली गई।इसके
अलावा 14 मार्च 2026 को आइसक्रीम विक्रेता पिंटू तांती की गोली मारकर हत्या और
मेहरमा के सुड़नी चौक पर रंगदारी नहीं देने पर फायरिंग की घटना को भी इसी गिरोह ने
अंजाम दिया।पुलिस ने इस मामले में मिथलेस कुमार दास सुमन कुमार उर्फ सोनू प्यारेलाल तींती और पवन कुमार दास को गिरफ्तार किया है।आरोपियों
की निशानदेही पर पुलिस ने एक ऑटोमैटिक मैगजीन युक्त पिस्टल दो देसी कट्टा दो सुतली बम
कारतूस दबिया और तीन
मोटरसाइकिल बरामद किए हैं।पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि
मामले में आगे की कार्रवाई जारी है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही
है।इस कार्रवाई से साफ संकेत गया है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का
शिकंजा और कसने वाला है।















