गिरिडीह नगर निगम की महापौर प्रमिला मेहरा ने शुक्रवार सुबह शहर की साफ सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान वे खुद सड़कों पर उतरकर विभिन्न इलाकों का निरीक्षण करती नजर आईं।निरीक्षण के दौरान बस स्टैंड के पास भारी गंदगी देखकर महापौर ने नाराजगी जताई। वहां कचरे का अंबार लगा हुआ था जिससे आम लोगों को काफी परेशानी हो रही थी।महापौर ने मौके पर ही सफाईकर्मियों के साथ मिलकर सफाई अभियान चलाया और संबंधित ठेकेदार को फोन कर तत्काल सफाई कराने का निर्देश दिया। उन्होंने साफ कहा कि शहर की स्वच्छता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।इससे पहले सफाईकर्मी अपने वेतन भुगतान को लेकर नाराज थे। सूचना मिलने पर महापौर नगर निगम पहुंचीं और कर्मचारियों से बातचीत की। कर्मियों ने वेतन में देरी और अन्य समस्याओं को उनके सामने रखा।महापौर प्रमिला मेहरा ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है और इसमें किसी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।इस अभियान के बाद नगर निगम की कार्यशैली और शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर एक सख्त संदेश गया है।