दुमका जिले के मसलिया प्रखंड अंतर्गत खुटोजोरी पंचायत के सिगदाडंगाल गांव में कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के जिला उद्यान कार्यालय द्वारा राष्ट्रीय बागवानी मिशन वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन हो गया।मौके पर उपस्थित जिला उद्यान पदाधिकारी राजेन्द्र प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरे जिले में कुल 200 महिलाओं को उद्यान एवं बागवानी से संबंधित प्रशिक्षण देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके तहत मसलिया प्रखंड की 51 काठीकुंड की 107 तथा सरैयाहाट की 42 महिलाओं को शामिल करते हुए पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई।उन्होंने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उद्यान और बागवानी की फसलों की उन्नत तकनीक से अवगत कराना है ताकि वे कम लागत में अधिक उत्पादन कर आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें।उन्होंने यह भी बताया कि 7 मार्च से 11 मार्च तक आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिलाओं को बागवानी से जुड़ी विभिन्न आधुनिक और उन्नत तकनीकों की जानकारी दी गई।कार्यशाला के समापन अवसर पर प्रतिभागी महिलाओं के बीच उन्नत किस्म के बीज बैग और प्रमाण पत्र का भी वितरण किया गया।इस मौके पर उद्यान मित्र वैद्यनाथ मिस्त्री मुखिया सुनीता मुर्मू ग्राम प्रधान बुद्धदेव रजक वार्ड सदस्य सुष्मिता देवी के अलावा शासनकाल एग्रोटेक कंपनी के सदस्य सहित कई लोग मौजूद रहे।