बेरमो बोकारो जिले के पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत पिछरी दक्षिणी पंचायत के सुइया डीह गांव में संचालित एक अवैध विदेशी शराब फैक्ट्री का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। मामला उस वक्त सामने आया जब फैक्ट्री परिसर से गांव के ही एक युवक सतेन्द्र सोरेन का शव बरामद किया गया।बताया जा रहा है कि उक्त स्थान पर पिछले कई दिनों से नकली विदेशी शराब का अवैध निर्माण और कारोबार किया जा रहा था। फैक्ट्री में युवक का शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। इसके बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की नींद खुली।घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और फैक्ट्री संचालक पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग करने लगे। वहीं स्थानीय लोगों ने भी अवैध शराब के कारोबार पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार अवैध शराब फैक्ट्री के संचालक की पहचान कर ली गई है और मामले में कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।मामले को लेकर बेरमो के एसडीपीओ वशिष्ट नारायण सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। इस दौरान उनके साथ पेटरवार थाना प्रभारी कसमार थाना प्रभारी सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।अवैध विदेशी शराब फैक्ट्री का पता चला है। फैक्ट्री परिसर से एक युवक का शव बरामद किया गया है। संचालक की पहचान हो चुकी है और पूरे मामले की जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।