जामताड़ा में भारत दिसोम आदिवासी संघ के केंद्रीय अध्यक्ष के घर आगजनी
जामताड़ा थाना क्षेत्र के बागघारा गांव
में शनिवार देर रात भारत दिसोम आदिवासी संघ के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेश मुर्मू
के घर में अज्ञात लोगों द्वारा कथित रूप
से आग लगा दी गई। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने घर पर केरोसिन तेल छिड़ककर आगजनी की घटना को अंजाम दिया।आग इतनी भीषण थी कि देखते ही
देखते घर में रखा फर्नीचर
कपड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज
और नगदी जलकर खाक हो गए। घटना के समय घर में सुरेश मुर्मू की बहन लक्खी मुर्मू
सो रही थीं जो किसी तरह बाहर
निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रहीं।पीड़ित सुरेश मुर्मू का कहना है कि वे लंबे
समय से नशा मुक्ति और समाज सुधार को लेकर अभियान चला
रहे थे जिसको लेकर उन्हें बीते कुछ दिनों से धमकियां मिल रही थीं।
उनका आरोप है कि समाज को नशे और कुरीतियों से दूर करने के प्रयासों के कारण ही
उन्हें निशाना बनाया गया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे
मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आगजनी के कारणों और आरोपियों की पहचान में
जुटी हुई है।मैं नशा मुक्ति और समाज सुधार को लेकर लगातार अभियान चला रहा था। कुछ
दिनों से मुझे धमकियां मिल रही थीं। देर रात मेरे घर में आग लगा दी गई।














