दुमका बिजली दर विरोध प्रदर्शन
दुमका झारखंड सरकार द्वारा बिजली दर में
की गई वृद्धि के विरोध में शुक्रवार को दुमका में भारतीय जनता पार्टी ने जोरदार
धरना-प्रदर्शन किया। महुआडंगाल स्थित बिजली विभाग कार्यालय के समक्ष आयोजित इस
प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश मंडल ने किया।प्रदर्शन में बड़ी
संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और आम नागरिक शामिल हुए और सरकार के खिलाफ जमकर
नारेबाजी की।इस मौके पर पूर्व सांसद अभयकांत प्रसाद पूर्व सांसद सुनील
सोरेन और जरमुंडी विधायक देवेंद्र कुंवर भी मौजूद रहे।पूर्व सांसद अभयकांत प्रसाद
ने कहा कि सरकार चुनाव के समय किए गए वादों से मुकर गई है और अब बिजली दर में भारी
वृद्धि कर जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही है। उन्होंने 200 यूनिट मुफ्त बिजली के
वादे को भी झूठा बताया।वहीं पूर्व सांसद सुनील सोरेन ने कहा कि राज्य में बिजली
व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। लगातार कटौती जले ट्रांसफार्मर और
स्मार्ट मीटर के नाम पर उपभोक्ताओं का शोषण किया जा रहा है।जरमुंडी विधायक
देवेंद्र कुंवर ने कहा कि बिजली दर में वृद्धि से किसान गरीब और छोटे
व्यवसायी सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने
यह फैसला वापस नहीं लिया तो भाजपा उग्र आंदोलन करेगी।जिलाध्यक्ष रूपेश मंडल ने कहा
कि यह आंदोलन जनता की आवाज है और पार्टी हर हाल में जनता के हितों की रक्षा के लिए
संघर्ष जारी रखेगी।















