पोटका डोमजुड़ी स्कूल विवाद
पोटका डोमजुड़ी उत्क्रमित उच्च विद्यालय
की चारदीवारी तोड़े जाने के मामले को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा
है। लोगों ने प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि दो दिनों के भीतर दोषियों पर
कार्रवाई नहीं हुई तो वे विद्यालय में ताला जड़ देंगे।इस मुद्दे को लेकर पंचायत
समिति सदस्य जालिम मार्डी और बाबूलाल टुडू के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीण पोटका
अंचल कार्यालय पहुंचे और दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग की।ग्रामीणों
का कहना है कि पूर्व विधायक अमूल्य सरदार के प्रयास से विद्यालय निधि से चारदीवारी
का निर्माण कराया गया था और उस समय अंचल अधिकारी द्वारा विधिवत सीमांकन भी किया
गया था। इसके बावजूद गांव के एक परिवार द्वारा करीब 20 फीट तक बाउंड्री को
तोड़ दिया गया जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई है।ग्रामीणों ने बताया
कि इस संबंध में पहले भी अंचल अधिकारी निकिता बाला को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग
की गई थी लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।आसनबनी क्षेत्र के
परगना हरि पोदो मुर्मू माझी बाबा लेदेन किस्कू
गोपीनाथ मार्डी गणेश कर्मकार और
गोवर्धन सीट सहित कई ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द हस्तक्षेप की मांग की है।ग्रामीणों
ने यह भी बताया कि इस मामले की सूचना जादूगोड़ा थाना पोटका अंचल कार्यालय
और धालभूमगढ़ एसडीओ को भी दी जा रही है।अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में
कितनी जल्द कार्रवाई करता है या ग्रामीणों का आंदोलन उग्र रूप लेता है।















