बोकारो में जमीन से जुड़े एक मामले को लेकर सीआईडी की टीम ने चास अंचल कार्यालय में छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि सीआईडी की टीम सीओ ऑफिस चास पहुंचकर जमीन से संबंधित दस्तावेजों की जांच कर रही है और कागजातों को खंगाला जा रहा है।जानकारी के अनुसार यह मामला बांधगोड़ा मौजा में वन विभाग की जमीन से जुड़ा हुआ है। इसी मामले में गड़बड़ी की आशंका को लेकर सीआईडी की टीम जांच में जुटी हुई है। टीम कार्यालय में मौजूद जमीन से संबंधित फाइलों और दस्तावेजों की जांच कर रही है।सीआईडी की इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। फिलहाल सीआईडी की टीम पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।