जामताड़ा बिंदापाथर थाना नया प्रभारी
जामताड़ा जिले के बिंदापाथर थाना में नए
थाना प्रभारी के रूप में बिनय कुमार यादव ने विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया है। उनके
योगदान के साथ ही क्षेत्र में कानून व्यवस्था
को लेकर नई उम्मीदें जगी हैं।पदभार संभालने के बाद थाना प्रभारी बिनय कुमार यादव
ने स्पष्ट किया कि उनकी पहली प्राथमिकता क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना और
अपराध पर प्रभावी नियंत्रण करना होगा। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की आपराधिक
गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने
आम जनता से अपील करते हुए कहा कि पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि
की जानकारी तुरंत थाना को दें
ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।बिनय
कुमार यादव ने यह भी कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना उनकी
कार्यशैली का अहम हिस्सा होगा। इसके लिए जनसुनवाई क्षेत्र भ्रमण और
सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा दिया जाएगा।उन्होंने भरोसा दिलाया कि थाना आने वाले
हर व्यक्ति की समस्या को गंभीरता से सुना जाएगा और उसका त्वरित समाधान किया जाएगा।स्थानीय
लोगों ने भी नए थाना प्रभारी का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व
में क्षेत्र में अपराध पर लगाम लगेगी और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी।















