चुरचू प्रखंड अंतर्गत चरही घाटी स्थित नन्हें हनुमान मंदिर परिसर में मंगलवार को सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ और मंदिर विकास को लेकर विशेष बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस अवसर पर हजारीबाग के महापौर अरविंद कुमार राणा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के बाद आयोजित बैठक में मंदिर के विकास एवं सौंदर्यीकरण को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक की अध्यक्षता फूलेश्वर महतो ने की।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि नन्हें हनुमान मंदिर का निर्माण राजस्थान के सैंड स्टोन (बलुआ पत्थर) से कराया जाएगा। इसके अलावा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल  विद्युत व्यवस्था  पौधारोपण तथा मंदिर के वित्तीय संचालन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए बैंक खाता खोलने का भी निर्णय लिया गया।

अस्थायी प्रबंध समिति का गठन

मंदिर की व्यवस्थाओं के संचालन के लिए नन्हें हनुमान मंदिर अस्थायी प्रबंध समिति का गठन किया गया।

  • पदेन अध्यक्ष: चरही थाना प्रभारी अजीत कुमार
  • उपाध्यक्ष: उमेश कुमार सिंह एवं चोलेश्वर महतो
  • सचिव: महादेव विश्वकर्मा
  • सह सचिव: रमेश प्रसाद यादव
  • कोषाध्यक्ष: रमेश कुमार

इसके अलावा विभिन्न दायित्वों के लिए व्यवस्था प्रमुख संपर्क प्रमुख  प्रचार-प्रसार प्रमुख  मीडिया प्रभारी एवं अन्य पदों पर सदस्यों का मनोनयन किया गया। मंदिर में नियमित पूजा-अर्चना की जिम्मेदारी राम ललन पंडित एवं जितेंद्र पंडित को सौंपी गई।

संरक्षक मंडल और कार्यकारिणी का गठन

बैठक में मंदिर निर्माण और संचालन की निगरानी के लिए संरक्षक मंडल एवं कार्यकारिणी समिति का भी गठन किया गया। संरक्षक मंडल में जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया  जबकि कार्यकारिणी समिति में क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिकों को सदस्य बनाया गया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित श्रद्धालुओं ने मंदिर निर्माण एवं विकास कार्यों में सक्रिय सहयोग देने का संकल्प लिया।