धनबाद चटनियां पुल के सामने जंगल में मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में मची सनसनी
धनबाद: बलियापुर थाना क्षेत्र के डांगी बस्ती
के आगे चटनियां पुल के सामने शुक्रवार को जंगल से एक अज्ञात महिला का शव बरामद
किया गया। शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी मच गई और मौके पर ग्रामीणों
की भीड़ जुट गई। बताया
जाता है कि गांव का एक युवक किशोर शौच के लिए जंगल की ओर गया था। इसी दौरान उसकी
नजर जंगल में पड़े महिला के शव पर पड़ी। उसने तत्काल आसपास के लोगों को इसकी
जानकारी दी, जिसके
बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। घटना
की सूचना आशीष महतो ने बलियापुर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची
और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है। JLKM केंद्रीय
उपाध्यक्ष आशीष कुमार महतो ने बताया कि घटना रात करीब डेढ़
से दो बजे के बीच की बताई जा रही है। उन्होंने आशंका जताई कि महिला
स्थानीय निवासी नहीं है और संभव है कि बाहर से शव लाकर यहां फेंका गया हो। पुलिस
आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। महिला की पहचान और उसकी मौत के वास्तविक
कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस मामले की जांच में जुटी है।














