गुमला में खेल मैदान में गूंजा जीत का जयघोष, खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन से लहराया परचम
गुमला: विद्या
विकास समिति, झारखंड
के तत्वावधान में परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में आयोजित 37वें प्रांतीय खेलकूद
समारोह के तीसरे दिन एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों
ने शानदार प्रदर्शन किया। पूरे दिन खेल मैदान में उत्साह और जोश का माहौल बना रहा। विद्या विकास समिति
के प्रदेश सचिव नकुल शर्मा ने मैदान में पहुंचकर
खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खिलाड़ियों के
प्रदर्शन की सराहना करते हुए खेल भावना, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। तीसरे दिन विभिन्न
स्पर्धाओं में प्रथम स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ियों में लक्ष्मी कुमारी,
आयुष नायक, इशिता कुमारी गोपे, जिज्ञासा बनरा, अंशिका कुमारी, खुशी कुमारी, संतोष कुमार पांडेय, मुकेश उरांव, शिवम साहू, आयुष कुमार, महेश्वर लाल नापित, देव कुमार नापित, खुशबू कुमारी, प्राची राय, आदित्य कुमार रावानी और अलका कुमारी
सहित अन्य खिलाड़ी शामिल रहे। समारोह में गुमला नगर
परिषद के उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी विशेष रूप से मौजूद
रहे। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करने
का महत्वपूर्ण माध्यम है। कार्यक्रम में
स्थानीय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रभात कुमार दास, सचिव राजेश सिंह, प्रांतीय अधिकारी, पूर्व आचार्य और विभिन्न विभागों के
विभाग प्रमुख मौजूद रहे। विद्यालय के कई पूर्व छात्रों ने भी खेल मैदान में
पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। उनकी मौजूदगी ने गुरु-शिष्य संबंधों की
जीवंतता को भी प्रदर्शित किया।इन खिलाड़ियों ने
मारी बाजी
सरस्वती शिशु विद्या
मंदिर गुमला का शानदार प्रदर्शन
गणमान्य लोगों ने
बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला














