सरायकेला डांडिया उत्सव की खुशियां मातम में बदलीं, ट्रक की चपेट में आने से छात्र सागर हेंब्रम की मौत
सरायकेला: सरायकेला-राजनगर
बायपास मार्ग पर गुरुवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में संत फ्रांसिस स्कूल के
छात्र सागर हेंब्रम की मौत हो गई। हाड़ी साईं निवासी सागर स्कूटी से अपने स्कूल
में आयोजित डांडिया उत्सव में शामिल होने जा रहा था। इसी दौरान पेट्रोल पंप के
समीप एक एलपीटी ट्रक की चपेट में आने से उसकी घटनास्थल पर ही जान चली गई। हादसे की सूचना मिलते
ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सागर की मौत की खबर से उसके परिवार में मातम पसर
गया, वहीं स्कूल के
विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच भी शोक का माहौल है। मिली जानकारी के
अनुसार, सागर हेंब्रम अपने घर
से स्कूटी लेकर संत फ्रांसिस स्कूल में आयोजित डांडिया कार्यक्रम में शामिल होने
के लिए निकला था। वह कार्यक्रम स्थल तक पहुंच पाता, उससे पहले ही सरायकेला-राजनगर बायपास पर
हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटना में उसकी स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई। घटनास्थल से
डांडिया स्टिक भी बरामद हुई, जिससे
पता चला कि वह स्कूल के उत्सव में शामिल होने जा रहा था। दुर्घटना की सूचना
मिलते ही सरायकेला थाना प्रभारी विनय कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
हादसे के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन प्रभावित हुआ। पुलिस
ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया। पुलिस ने शव का
पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। परिजनों को भी घटना
की सूचना दे दी गई। बेटे की मौत की खबर से हाड़ी साईं स्थित उसके घर में कोहराम मच
गया। थाना प्रभारी विनय
कुमार के अनुसार, हादसे
में शामिल ट्रक को जब्त कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की
कानूनी कार्रवाई की जा रही है।डांडिया
कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था छात्र
हादसे
के बाद सड़क पर लगा जाम
ट्रक
जब्त, जांच में जुटी पुलिस















